उप्र न्यूज़

शिवालेश्वर मन्दिर में प्रबन्धक ने कराया श्रृंगार

सौरभ जायसवाल,लखनऊ। कहते है शिवालेश्वर महादेव मंदिर में जो भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना मांगते है उनकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है।यहियागंज में स्थित शिवालेश्वर महादेव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। सोमवार को सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। पूरा मंदिर जय भोले के जयकारों से गूंज उठा।

श्रद्धालु की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी

विशेष तौर पर श्रावण माह में शिवालेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु कई जनपदों से शिवालेश्वर महादेव के दर्शन करने आते है।श्रावण माह के आखिरी सोमवार को मन्दिर के प्रबंधक अनुपम कुमार दीक्षित उर्फ चुन्ना ने मन्दिर में भव्य श्रृंगार कराया जिसे देखने के लिए श्रद्धालु की भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया था।

शिव मंदिरों में दिन भर पूजा पाठ का कार्यक्रम चलता रहा

जैसे-जैसे दिन निकलता गया वैसे-वैसे भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पूजा पाठ करने के लिए पहुंची। यही हाल शहर के अन्य मंदिरों में भी देखा गया है। सावन का आखिर सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में दिन भर पूजा पाठ का कार्यक्रम चलता रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button