होम उप्र न्यूज़ शिव धनुष भंग होते ही गूंजा जय श्रीराम, नगरा रामलीला में सीता...

शिव धनुष भंग होते ही गूंजा जय श्रीराम, नगरा रामलीला में सीता स्वयंवर का भव्य मंचन

0
21

रामईश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में गुरुवार रात जनकपुर के धनुष-यज्ञ एवं सीता स्वयंवर का भव्य मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम द्वारा शिव धनुष के भंग होते ही पूरा पंडाल “जय श्रीराम” और “जय सियाराम” के जयघोष से गूंज उठा।

गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्रीराम ने जैसे ही शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई, धनुष भीषण ध्वनि के साथ टूट गया। इसके बाद माता सीता ने प्रभु श्रीराम को वरमाला पहनाई। सीता स्वयंवर के इस मनोहारी दृश्य पर उपस्थित दर्शक भाव-विभोर हो उठे और पंडाल में तालियों व जयकारों का सिलसिला चल पड़ा।इस अवसर पर मुख्य सेवक के रूप में सेंट जॉन्स कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य जगन्नाथ पत्रा, मां जगदंबा ट्रेडर्स के विवेक कुमार सिंह तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता ऋषिराज सिंह उपस्थित रहे।

अतिथियों ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रामलीला समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में निर्भय प्रकाश, राजेश गुप्ता, रामायण ठाकुर, केपी यादव, मुन्ना गणपति, सुनील, हरे राम, रितेश यादव, मनु मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में रामलीला प्रेमी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर