होम उप्र न्यूज़ राख लदे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत,...

राख लदे डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, घिसटती बाइक से धधक उठा ट्रक

0
16

छोटे बेटे की हालत गंभीर, टक्कर के बाद सड़क पर दूर तक घिसटती रही बाइक; देखते ही देखते आग का गोला बना डंपर, चालक फरार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। राख लदे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार पिता और बड़े बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे के बाद बाइक डंपर में फंसकर काफी दूर तक सड़क पर घिसटती रही। इसी दौरान डंपर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर राख हो गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया।

एक ही बाइक पर सवार थे पिता और दोनों बेटे

हादसा गदागंज थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी इंद्रपाल (50) के परिवार पर कहर बनकर टूटा। रविवार देर रात इंद्रपाल अपने दो बेटों शिवम (19) और सत्यम (17) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तीनों बरारा बुजुर्ग रेलवे स्टेशन की ओर से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान ऊंचाहार-लालगंज मार्ग पर बरारा बुजुर्ग चौराहे के पास ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी से राख लादकर डलमऊ की ओर जा रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता इंद्रपाल और उनके बड़े बेटे शिवम की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सड़क पर घिसटती बाइक, आग का गोला बना डंपर

हादसे का सबसे भयावह पहलू टक्कर के बाद सामने आया। बाइक डंपर में फंस गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई। इसी दौरान डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और डंपर जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर गदागंज पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दो मौतों के बाद फरार हुआ डंपर चालक

हादसे में पिता और बेटे की मौत के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गदागंज के थानाध्यक्ष बालेंदु गौतम ने बताया कि डंपर और बाइक के बीच टक्कर हुई थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

यह भी पढ़े : मेरठ सांप कांड में खौफनाक साजिश का अंत! पति की हत्या कर सांप से कटवाया, पत्नी और प्रेमी को फांसी

यह भी पढ़े : यूपी में महानवमी पर 19 अक्टूबर को भी छुट्टी, योगी सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

यह भी पढ़े : टेस्ला की उड़ने वाली कार का कमाल, हवा में पलटी और फिर सुरक्षित उतरी रोडस्टर

यह भी पढ़े : 75 साल के रामसुगर को 30 साल की रानी से हुआ प्यार, सगाई का वीडियो वायरल

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर