होम उप्र न्यूज़ दीपावली से पहले ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर 3,500 रुपये,...

दीपावली से पहले ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़कर 3,500 रुपये, परिवार को मिलेगा कैशलेस इलाज

0
13

संजीव सिंह बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश के ग्राम प्रहरियों (ग्राम चौकीदारों) को बड़ी सौगात देते हुए उनके मासिक मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि की घोषणा की। अब ग्राम प्रहरियों को प्रतिमाह 2,500 रुपये के स्थान पर 3,500 रुपये मानदेय मिलेगा। मंगलवार को बरेली पुलिस लाइन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की गई।

बलिया में देखा गया लाइव कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखने के लिए जनपद बलिया की पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल तथा विभिन्न थानों में विशेष व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात ग्राम प्रहरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मानदेय वृद्धि की घोषणा होते ही ग्राम प्रहरियों में खुशी का माहौल देखा गया।

मिठाई बांटकर मनाई खुशी

घोषणा के बाद विभिन्न थानों में पुलिस अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रहरियों को बधाई दी तथा मिठाई वितरित की। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना करते हुए इसे उनके मनोबल को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया गया। मानदेय में एकमुश्त 40 फीसदी की वृद्धि से प्रत्येक ग्राम प्रहरी को सालाना 12,000 रुपये का अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

ग्रामीण सुरक्षा में अहम भूमिका

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधों की रोकथाम करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम प्रहरी अहम कड़ी हैं। गांवों की गतिविधियों की समय पर और सटीक जानकारी संबंधित थानों तक पहुंचाने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि से ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ेगा और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

अपराध पर रहे सतर्क

पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों से गौ-तस्करी, शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शस्त्रों की तस्करी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके। महत्वपूर्ण सूचना देने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उपस्थित रहे गणमान्य

कार्यक्रम में बांसडीह विधायक केतकी सिंह, विधान परिषद सदस्य पप्पू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन मंजरी राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस निर्णय को ग्राम प्रहरियों के आर्थिक हितों और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर