होम उप्र न्यूज़ नगरा में रावण जन्म से इंद्रलोक पर आक्रमण तक की लीला

नगरा में रावण जन्म से इंद्रलोक पर आक्रमण तक की लीला

0
41

रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, तालियों से गूंजा परिसर

राम ईश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। आदर्श नगर पंचायत नगरा स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की शाम रावण जन्म से लेकर इंद्रलोक पर आक्रमण तक की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में रावायण के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया गया, जिससे दर्शकों की भारी उपस्थिति और तालियों से उत्साहवर्धन हुआ।

लीला के प्रमुख प्रसंग

मंचन के दौरान रावण, कुंभकरण और विभीषण के जन्म, तीनों भाइयों की तपस्या, भगवान ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त करने तथा रावण विवाह सहित विभिन्न प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रावण की बढ़ती शक्ति और उसके अहंकार को दर्शाते हुए इंद्रलोक पर आक्रमण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों की प्रभावशाली अभिनय कला और संवाद अदायगी पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

तिलक-आरती व स्वागत

रामलीला के दौरान मुख्य सेवक के रूप में उपस्थित बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित राय, राजेंद्र पांडेय, धनंजय सिंह ‘धनु’, चंद्रमणि यादव और रमेश पाठक ने भगवान श्रीराम एवं माता जानकी का तिलक-आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।

धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व

आयोजन के दौरान रामलीला के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने रामलीला को आपसी सद्भाव, मर्यादा और आदर्शों का संदेश देने वाला आयोजन बताया। रामलीला के माध्यम से धर्म, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने का उद्देश्य रखा गया।
उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समिति के राजेश गुप्ता, उदय नारायण वर्मा, गणपति, मुन्ना, हरेराम गुप्ता, के पी यादव, बृजमोहन गुप्ता, शशि प्रकाश सहित अन्य सदस्य तथा बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। रामलीला के दौरान जयकारों और तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर