होम उप्र न्यूज़ नारद मोह भंग की लीला ने जीता दर्शकों का मन, अहंकार त्याग...

नारद मोह भंग की लीला ने जीता दर्शकों का मन, अहंकार त्याग का मिला संदेश

0
26

राम ईश्वर प्रजापति नगरा (बलिया)। आदर्श नगर पंचायत नगरा स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के तहत रविवार की शाम नारद मोह भंग की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

लीला के अनुसार, देवर्षि नारद को अपनी तपस्या पर अभिमान हो जाता है। उनके अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु अपनी माया से लीला रचते हैं। इसी क्रम में नारद जी मोह में पड़ जाते हैं। जब उन्हें अपनी भूल का एहसास होता है, तो वे क्रोधित होकर भगवान विष्णु को श्राप दे देते हैं। यह प्रसंग रामलीला में अहंकार, मोह और विनम्रता के संदेश को दर्शाने के लिए प्रस्तुत किया जाता है।

कलाकारों ने नारद जी के मोह, भगवान विष्णु की माया और श्राप देने के प्रसंग को अभिनय, संवाद और मंच सज्जा के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया। मंचन के दौरान दर्शकों ने भगवान के जयकारे लगाए और कलाकारों की प्रस्तुति की भरपूर सराहना की।

इस अवसर पर सेवक के रूप में सूर्यनाथ पांडेय एवं राधेश्याम सिंह ने भगवान की आरती उतारी। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग पहुंचे।मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, क्रांति यादव, राजेश गुप्ता, हरेराम गुप्ता, रामप्रसाद गुप्ता, सुनील प्रसाद गुप्ता, रामायण ठाकुर तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सार्वजनिक रामलीला समिति द्वारा आयोजित यह महोत्सव क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए हुए है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर