संभल । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में चलाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत चन्दौसी विधानसभा31 के ग्राम देवरखेड़ा स्थित बालाजी धाम कॉलोनी में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा नेत्री एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विमलेश कुमारी एडवोकेट ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विमलेश कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव जनता का वोट है। वोटर अपने वोट की ताकत को समझे और जागरूक रहे, तभी लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों को लेकर जनता के बीच जा रही है। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित करना है। विमलेश कुमारी ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संवाद करने तथा मतदाता सूची में अपने और परिवार के सदस्यों के नामों की जांच करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी जनता के साथ मजबूती से खड़ी है गोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, मताधिकार के प्रति जागरूकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में तरुण वार्ष्णेय, उस्मान सैफी, गुलाम भाई, जितेंद्र कुमार सागर, अकरम कुरैशी, मनीष जाटव, विनीत जाटव, अंशु सागर, अरविंद कुमार, मुज्जमिल खान, अखलाख खान, बीरपाल यादव, इन्द्रजीत यादव, संतोष यादव, अमित प्रजापति, जरीफ खान, बिट्टन भाई, तारावती खडग वंशी, मुकेश कुमार, भूरे ठेकेदार, बाबू प्रधान, मुशाहिद, प्रतिपाल, डॉ. खामनी सिंह, बाबू मौर्य, अजय कश्यप, अमित मौर्य, बाबू राव यादव, मनसुख, बनवारीलाल दीवाकर, मिंटू मौर्य और प्रदीप यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।इस दौरान ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’, ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘जय भीम, जय समाजवाद, जय संविधान’ के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने जनजागरूकता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









