सोनभद्र । विकास कुमार अनपरा सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के डिबुलगंज गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के चरित्र पर संदेह को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां पति ने बेरहमी से चाकू से हमला कर अपनी 24 वर्षीय पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रविवार शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जिसके बाद से आरोपी पति मौके से फरार है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिबुलगंज निवासी राजरूप धरिकार का दो अक्टूबर की शाम अपनी पत्नी मैना कुमारी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। आरोप है कि राजरूप अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का झूठा शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखे चाकू से मैना के पेट पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
स्वजनों की लापरवाही से बिगड़ी स्थिति
हमले के बाद आरोपी ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही छिपाए रखा और पुलिस को भी घटना की भनक नहीं लगने दी।पेट में गंभीर अंदरूनी चोट होने के कारण मैना की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आखिरकार शनिवार को जब उसकी हालत अत्यंत गंभीर हुई, तब स्वजन उसे डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां रविवार शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चे छोड़ गई है।
पुलिस की कार्रवाई
बेटी की दर्दनाक मौत की खबर मिलते ही पिता अच्छे लाल अनपरा थाने पहुंचे और अपने दामाद राजरूप धरिकार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









