होम उप्र न्यूज़ नोएडा में जमीनी विवाद: छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से...

नोएडा में जमीनी विवाद: छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से मारकर हत्या

0
33

नोएडा। नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के नीमका गांव में रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव पुलिस को आज सुबह मिला है। उनकी फावड़े से गला काटकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने ही उसकी हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

आज सुबह को लहूलुहान अवस्था में नीमका गांव के पास मिला

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के नीमका गांव में रहने वाले भोले शंकर (50) पुत्र उदय सिंह का शव आज सुबह को लहूलुहान अवस्था में नीमका गांव के पास मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उनकी हत्या उनके भाई देवेंद्र द्वारा गला काटकर की गई है।

भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की

उन्होंने बताया कि मृतक के एक अन्य भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरा चेक करने पर पता चला कि बड़े भाई की छोटे भाई देवेंद्र ने हत्या की है। घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। लोगों मे घटना को लेकर काफी आक्रोश है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को समझा बूझाकर वहां से उन्हें घर वापस भेजा।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर