होम उप्र न्यूज़ चंदौली में 1.50 करोड़ की अवैध शराब बरामद

चंदौली में 1.50 करोड़ की अवैध शराब बरामद

0
41

लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी 1185 पेटी शराब; राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

चंदौली। सैयदराजा पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय शराब तस्करी का खुलासा करते हुए एक ट्रक से 1185 पेटी यानी 10,451.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है। मौके से राजस्थान निवासी 23 वर्षीय शेरा राम उर्फ सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को NH-19 पर काले शाह बाबा की मजार के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चंदौली की ओर से आ रहे संदिग्ध अशोक लेलैण्ड ट्रक MH 18 BZ 7720 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रक से उतरकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान ट्रक में पीली प्लास्टिक की बोरियों में भरे लकड़ी के बुरादे के नीचे शराब की पेटियां छिपी मिलीं। इनमें Kings Gold, Imperial Blue, McDowell’s, Party Special और Super Jubilee ब्रांड की शराब शामिल थी।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत के पास से शराब लेकर बिहार जा रहा था। इसके बदले उसे एक लाख रुपये मिलने थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सैयदराजा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मौके से ट्रक, आईफोन समेत अन्य सामान भी बरामद हुआ।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

Translate »