होम Uncategorized 34 आईएएस के बाद अब 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

34 आईएएस के बाद अब 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

0
31

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए योगी सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रही है। इसी कड़ी में शासन ने मंगलवार शाम बड़ा कदम उठाते हुए 18 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इससे ठीक एक दिन पहले सोमवार रात को राज्य सरकार ने 14 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) समेत 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे।

गृह विभाग द्वारा जारी नई सूची के अनुसार, पुलिस महकमे की महत्वपूर्ण इकाइयों जैसे स्पेशल सुरक्षा बल (SSF), पीएसी (PAC), एटीएस (ATS), ईओडब्ल्यू (EOW), सीआईडी (CID), इंटेलिजेंस और प्रशिक्षण संस्थानों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

डीजीपी मुख्यालय और इंटेलिजेंस में बदलाव

डीजीपी मुख्यालय से सम्बद्ध 2013 बैच के आईपीएस डॉ. सतीश कुमार को सेनानायक, 01वीं वाहिनी एसएसएफ (लखनऊ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मुख्यालय से ही सम्बद्ध 2014 बैच के आईपीएस संजीव सुमन को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (UPSIFS), लखनऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा, बरेली में तैनात क्षेत्रीय अभिसूचना (इंटेलिजेंस) के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार-द्वितीय को सीआईडी लखनऊ भेजा गया है, जबकि अयोध्या इंटेलिजेंस के एसपी संजय राय को ईओडब्ल्यू लखनऊ में तैनात किया गया है।

पीएसी, एसएसएफ और सुरक्षा विंग में नई तैनातियां

सीआईडी लखनऊ में तैनात समीर सौरभ को 27वीं वाहिनी पीएसी (सीतापुर) का सेनानायक बनाया गया है। एटीएस लखनऊ में तैनात शशिशेखर सिंह को 11वीं वाहिनी पीएसी (सीतापुर) का सेनानायक नियुक्त किया गया है। सीआईडी मुख्यालय में तैनात वंशराज सिंह यादव को 03वीं वाहिनी एसएसएफ (प्रयागराज) के सेनानायक की कमान दी गई है। इसके अलावा एपीटीसी सीतापुर के एसपी आशुतोष द्विवेदी को क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या का एसपी बनाया गया है।

सतर्कता, एटीएस और यातायात विभाग में फेरबदल

मथुरा में सुरक्षा एसपी रहे राजकुमार को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) बनाया गया है। प्रीतिबाला गुप्ता को एटीएस लखनऊ में ही पुलिस अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय में तैनात कमल किशोर को ईओडब्ल्यू लखनऊ का एसपी बनाया गया है। एसीओ मुख्यालय में तैनात शोएब इकबाल को यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश में पुलिस अधीक्षक की कमान सौंपी गई है।

अन्य विभागों और प्रशिक्षण संस्थानों में बदलाव

यूपीपीसीएल मुख्यालय के एसपी देवेश कुमार शर्मा को खाद्य प्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) का एसपी बनाया गया है। राहुल मिठास को तकनीकी सेवाएं लखनऊ में एसपी पद पर बनाए रखा गया है। 5वीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर के सेनानायक डॉ. कृष्ण गोपाल को पीटीसी मुरादाबाद का एसपी बनाया गया है।

ईओडब्ल्यू मुख्यालय के एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार (मिर्जापुर) भेजा गया है। आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ में ही नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पीटीएस मुरादाबाद में तैनात महेश सिंह अत्रि को क्षेत्रीय अभिसूचना (बरेली) का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

शासन का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर