लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। शासन ने पांच आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों और महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की है। इस फेरबदल में जालौन और बहराइच के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।
जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को अब बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को समीर को जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी. सूदन को झांसी का नगर आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा को बाराबंकी का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस तरह आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देकर शासन ने कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर बदलाव किया है।
छह पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले
शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया है। कुल सचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है।
वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण में संयुक्त सचिव रहे अतुल कुमार को कुल सचिव, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय का कार्यभार सौंपा गया है।
उपजिलाधिकारी बदायूं रहे राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा संजय कुमार सिंह को उप निदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोंडा के पद पर भेजा गया है। नगर मजिस्ट्रेट झांसी रहे प्रमोद झा को भी अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं उपजिलाधिकारी कुशीनगर योगेश्वर सिंह को झांसी का नया नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिलों और विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने नए पदों का कार्यभार संभालेंगे।
यह भी पढ़े : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी, इसी माह से लागू
यह भी पढ़े : यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में बोले योगी- अब दंगा, कर्फ्यू और उपद्रव मुक्त है प्रदेश
यह भी पढ़े : घर से साथ निकले थे मां-पिता और बेटा, सड़क हादसे ने एक साथ उजाड़ दिया पूरा परिवार
यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश
यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये









