होम उप्र न्यूज़ भाकियू ने ग्रामीण समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भाकियू ने ग्रामीण समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

0
11

सड़क, बिजली, पानी, आवास और मनरेगा से जुड़े मुद्दे उठाए, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

संभल। भारतीय किसान यूनियन (बीआरएसएस) के प्रतिनिधिमंडल ने युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एपीओ के माध्यम से सौंपा।

जिला अध्यक्ष संभल कामेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से ज्ञापन में उठाए गए मामलों की जांच कराकर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और ग्रामीणों को जल्द राहत दिलाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने गांवों में खराब सड़कों, पेयजल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, विकास कार्यों में अनियमितता, आवास योजना, राशन कार्ड और मनरेगा से जुड़े मामलों सहित कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। पदाधिकारियों का कहना था कि ग्रामीण लंबे समय से इन समस्याओं से परेशान हैं और शिकायतों के बावजूद अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है।

भाकियू प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान नहीं किया गया तो संगठन किसानों और ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष कामेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) इस्माइल खां, जिला मंत्री (अल्पसंख्यक मोर्चा) सुफियान पाशा, युवा ब्लॉक उपाध्यक्ष मो. हसन, महिला मोर्चा जिला सचिव ननिहा देवी और ब्लॉक महासचिव निशा देवी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़े : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी, इसी माह से लागू

यह भी पढ़े : यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव में बोले योगी- अब दंगा, कर्फ्यू और उपद्रव मुक्त है प्रदेश

यह भी पढ़े : घर से साथ निकले थे मां-पिता और बेटा, सड़क हादसे ने एक साथ उजाड़ दिया पूरा परिवार

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये