विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, राम मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा; श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिया जोर
अयोध्या। राम नगरी अयाेध्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का काफिला सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचा। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र ने उनका स्वागत किया। रामलला के दर्शन और पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।
उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर की स्वच्छता, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों एवं मंदिर प्रबंधन के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। हनुमानगढ़ी में मुख्यमंत्री ने पारंपरिक पूजा पद्धति के अनुसार दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। उनके अयोध्या आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा तंत्र पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ से मुलाकात की
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या दौरे के दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जितेंद्र मिश्र और मंदिर समिति के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।सीएम आदित्यनाथ ने सीईओ मिश्र और अन्य लोगों के साथ मंदिर में ‘राम लला’ की पूजा-अर्चना भी की।इससे पहले मंगलवार को मिश्र ने राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का पदभार संभाला था।योगी आदित्यनाथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए अयोध्या आए थे।
उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत करने की भी घोषणा की।दिन में पत्रकारों से बात करते हुए सीईओ मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दौरे के बारे में जानकारी दी थी।पूर्व आईएएफ ऑफिसर जीतेंद्र मिश्र के अलावा, महेश भागचंदका, मदन मोहन पांडे और निर्मला यादव को नए ट्रस्टी के तौर पर नियुक्त किया गया, जिससे मंदिर की संस्था में खाली पड़ी तीन जगहें भर गईं।स्वामी गोविंद देव गिरि को जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि महेश भागचंदका ने मंदिर ट्रस्ट के ट्रेजरर का पद संभाला।
यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश
यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये
यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा









