लखीमपुर खीरी निवासी अभिजय पटेल को मिली नई जिम्मेदारी, पार्टी नेताओं ने दी बधाई
लखनऊ। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं राष्ट्रीय समिति के अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीएल पटेल ने मंगलवार को लखीमपुर खीरी के कुंवर अभिजय पटेल को पार्टी के युवा मंच का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस दौरान आयोजित बैठक में अपना दल कमेरावादी की नेता एवं सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल भी उपस्थित रहीं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कुंवर अभिजय पटेल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर संगठनात्मक चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों को गति देने और युवा मंच को सक्रिय भूमिका में लाने पर भी जोर दिया।
यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश
यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये
यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा









