होम उप्र न्यूज़ बागपत में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 4 की...

बागपत में भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरा वाहन पलटा, 4 की मौत और 32 घायल

0
44

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। खेकड़ा थाना क्षेत्र में राजस्थान से बदायूं जा रहा यात्रियों से भरा एक वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 32 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे डायल-112 के माध्यम से खेकड़ा क्षेत्र में वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही खेकड़ा थाना पुलिस, चार पीआरवी वाहन और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और राहत टीमों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों को सीएचसी खेकड़ा, सीएचसी बागपत और जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी बागपत सूरज कुमार राय और जिलाधिकारी अस्मिता लाल भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों ने अस्पतालों में घायलों के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।पुलिस ने हादसे के बाद मौके पर यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को सुचारु कराया। मृतकों और घायलों की पहचान करने के साथ ही उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी

एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि हादसे में घायल और मृतकों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए परिजन मोबाइल नंबर 9454417383 पर संपर्क कर सकते हैं।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। वाहन किस वजह से डिवाइडर से टकराया और हादसे के पीछे लापरवाही या कोई अन्य कारण था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाना है।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा