मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर ब्रज नगरी मथुरा पूरी तरह सजकर तैयार है। कान्हा के आगमन से पूर्व ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि और पूरे मथुरा शहर को सुरक्षा के लिहाज से अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए हैं।
आसमान से लेकर जमीन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में कमांडो के साथ-साथ सिविल पुलिस, पीएसी, एलआईयू, सीआईएसएफ, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की तैनाती की गई है। शहर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। आसमान से लेकर धरातल तक सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच पुलिस के आलाधिकारी लगातार मंदिर परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि यातायात, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे।
होटल और धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत शहर के सभी होटलों, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर तुरंत नजर रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
भव्य तरीके से मनेगा 5253वां जन्मोत्सव
भगवान श्रीकृष्ण का इस बार 5253वां जन्मोत्सव बेहद भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के सचिव कपिल शर्मा ने जानकारी दी है कि जन्मोत्सव की सभी तैयारियां उच्च स्तर पर पूरी कर ली गई हैं। श्रीकृष्ण के अलौकिक जन्म के साक्षी बनने के लिए मथुरा-वृंदावन में देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश
यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये
यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा









