होम उप्र न्यूज़ दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार्र,...

दिल्ली में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार्र, 47 किमी तक चलता रहा सफर

0
62

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग छात्रा के साथ स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नोएडा जाने के लिए बस में बैठी 16 वर्षीय छात्रा के साथ चालक और परिचालक ने रास्ते में दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद दोनों आरोपी छात्रा को कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में बस चालक कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही

घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा परिजनों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकली थी। वह नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरा होने के कारण वह रास्ते में ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई।

बारिश और अंधेरे के बीच स्लीपर बस में बैठी छात्रा

पुलिस के अनुसार, इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया।
पीड़िता के आरोप के मुताबिक, बस कुछ दूर आगे बढ़ने के बाद कंडक्टर ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई।

कश्मीरी गेट के पास उतारकर भागे आरोपी

आरोप है कि देर रात दोनों आरोपी छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए। घबराई हुई छात्रा ने पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी।

तिमारपुर पार्किंग से दोनों गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के तिमारपुर की एक बस पार्किंग में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने वहां दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया गया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।

खराब बस की मरम्मत के बाद निकले थे आरोपी

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बस में खराबी आने के बाद उसे सूरजपुर स्थित वर्कशॉप में मरम्मत के लिए ले जाया गया था। मरम्मत के बाद चालक और कंडक्टर बस को खाली लेकर तिमारपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर उनकी मुलाकात छात्रा से हुई।

पर्दे लगे होने के कारण अंदर की गतिविधियों दिखाई नहीं दी

परी चौक से कश्मीरी गेट तक बस ने करीब 47 किलोमीटर का सफर तय किया। पुलिस के मुताबिक, स्लीपर बस में पर्दे लगे होने के कारण बाहर से अंदर की गतिविधियां दिखाई देना मुश्किल था। इसी वजह से कथित वारदात के दौरान किसी राहगीर को बस के भीतर क्या हो रहा था, इसकी जानकारी नहीं हो सकी।फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बस की फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा