होम उप्र न्यूज़ नेपाल आपदा राहत के लिए लायंस क्लब फाउंडेशन ने 2 लाख डॉलर...

नेपाल आपदा राहत के लिए लायंस क्लब फाउंडेशन ने 2 लाख डॉलर की सहायता की घोषणा

0
29

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के लिए दवा, टेंट, राशन और पुनर्निर्माण कार्यों में खर्च होगी राशि; लायंस क्लब ने लोगों से भी सहयोग की अपील की

प्रयागराज। नेपाल में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित लोगों की मदद और पुनर्वास के लिए लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) ने तत्काल 2 लाख अमेरिकी डॉलर की शुरुआती सहायता राशि देने की घोषणा की है। भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है। सहायता राशि का इस्तेमाल नेपाल फ्लड रिलीफ ऑपरेशन के तहत राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में किया जाएगा।

नेपाल में आपदा से हुए भारी जान-माल के नुकसान पर चिंता जताते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई के मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी की अध्यक्षता में उनके आवास पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपदा में प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और राहत कार्यों में सहयोग को लेकर चर्चा की।

दवा से लेकर पुनर्निर्माण तक में होगा इस्तेमाल

मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई भारी जनहानि पूरी मानवता के लिए चुनौती का समय है। ऐसे कठिन दौर में प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाना और उनके पुनर्वास में सहयोग करना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि LCIF की ओर से घोषित शुरुआती सहायता राशि का इस्तेमाल दवाइयों, टेंट, राशन, स्कूलों, अस्पतालों और पुलों के पुनर्निर्माण समेत आवश्यक राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किया जाएगा। इससे आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को दोबारा खड़ा करने में भी मदद मिलेगी।

‘आपदा के समय सीमाओं से परे सेवा ही लायंस की भावना’

बैठक में लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना लायंस आंदोलन की मूल भावना है। दुनिया के किसी भी हिस्से में आपदा आने पर संगठन भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़कर राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के कार्यों में सहयोग करता रहा है।

पदाधिकारियों ने तुर्की में आए भूकंप, अमेरिका में आए तूफान और भारत में आई बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान किए गए राहत कार्यों का भी उल्लेख किया।

लायन उदय चंदानी ने कहा कि लायंस क्लब केवल सेवा का संकल्प लेने वाला संगठन नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों तक वास्तविक जमीनी सहायता पहुंचाने के लिए काम करने वाला वैश्विक संगठन है। उन्होंने नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए घोषित सहायता को मानवीय संवेदना और सेवा की मिसाल बताया।

लोगों से भी सहयोग की अपील

लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने देश के नागरिकों से अपील की कि वे नेपाल आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक सहयोग करें। उनका कहना है कि सामूहिक प्रयासों से आपदा प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में बड़ी मदद मिल सकती है।

बैठक में उपमंडलाध्यक्ष उमेश चन्द्र कक्कड़, कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, कैबिनेट सचिव राकेश मोहन बालाजी, पीआरओ बृजेन्द्र वाजपेयी, मेयर अजय अवस्थी सहित पूरी कैबिनेट के सदस्यों ने LCIF की इस मानवीय पहल के प्रति आभार जताया।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा