होम उप्र न्यूज़ “अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी”

“अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी”

0
8

लखनऊ में लगे पोस्टर, 30 अगस्त को 25 हजार कार्यकर्ताओं का मथुरा कूच

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और परिक्रमा मार्ग से मांस, मछली व मदिरा की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर 30 अगस्त को ‘मथुरा कूच यात्रा’ निकालने का ऐलान किया है। संगठन की ओर से लखनऊ के विभिन्न चौराहों पर पोस्टर लगाकर लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।

परिषद के पोस्टरों में “अयोध्या काशी हुई हमारी, अब है मथुरा की बारी” और “हर सनातनी की गूंज, नहीं होंगे आधे-आधे, अब मथुरा में होगा केवल राधे-राधे” जैसे नारे लिखे गए हैं। संगठन का कहना है कि अयोध्या के बाद अब मथुरा से जुड़े धार्मिक और आस्था के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी।

परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के मुताबिक, 30 अगस्त को सुबह नौ बजे लखनऊ स्थित संगठन के कार्यालय से यात्रा रवाना होगी। उन्होंने बताया कि रास्ते में विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे। संगठन ने यात्रा में करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं और साधु-संतों के शामिल होने का दावा किया है।

गोपाल राय ने कहा कि मथुरा के परिक्रमा मार्ग पर मांस, मछली और मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर संगठन की ओर से जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण की मांग भी सरकार और प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी।

उन्होंने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ और धार्मिक क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री को लेकर कदम उठाए गए, उसी तरह मथुरा में भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काशी और मथुरा में भव्य मंदिर निर्माण की मांग पूरी करने की अपील की।

परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने भी मथुरा में मंदिर निर्माण और धार्मिक क्षेत्र के आसपास मांस व मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य संगठन की मांगों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और साधु-संतों से बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा