होम उप्र न्यूज़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में तीन यात्रियों की...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में तीन यात्रियों की मौत

0
14

गुड़गांव से बिहार जा रही थी बस, 11 यात्री घायल; हादसे के बाद ट्रक चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में गुरुवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र में गुड़गांव से बिहार जा रही एक बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य यात्री घायल बताए गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई

हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद की। सूचना मिलने पर बल्दीराय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

तीन यात्रियों की मौत

क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार के अनुसार हादसे में तीन बस यात्रियों की मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान श्यामलाल मंडल, गुड़गांव के झगड़ा कॉम्प्लेक्स प्रेमपुरी निवासी विनोद मंडल (50) और बिहार के कुमारखंड निवासी किरन देवी (60), पत्नी माहेश्वरी, के रूप में हुई है।

टक्कर के बाद ट्रक लेकर भागा चालक

पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।

गुड़गांव से बिहार जाती है बस

यात्रियों के मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस ‘जय मां शीतला ट्रेवल’ की थी, जो रोजाना गुड़गांव से बिहार के लिए चलती है। यह बस गोरखपुर के रास्ते बिहार जाती है। फिलहाल पुलिस हादसे की परिस्थितियों और ट्रक की पहचान को लेकर जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : सपा का बड़ा महिला कार्ड, सत्ता में आई तो हर महिला को सालाना ₹40 हजार: अखिलेश

यह भी पढ़े : यूपी में 60+ महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त सफर, सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना

यह भी पढ़े : यूपी में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बड़ा इजाफा, अब हर महीने मिलेंगे 25 हजार रुपये

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: यूपी में 250 नई इलेक्ट्रिक बसें, 2.76 लाख छात्रों के लिए खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा