होम उप्र न्यूज़ काकोरी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा 50 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF ने सकुशल...

काकोरी में हाईटेंशन टावर पर चढ़ा 50 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF ने सकुशल नीचे उतारा

0
24

लखनऊ । राजधानी के काकोरी क्षेत्र के अजीतन खेड़ा गांव में रविवार देर रात एक 50 वर्षीय व्यक्ति हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग, फायर सर्विस व SDRF टीम को बुलाया गया। संयुक्त प्रयास से व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद उसे एंबुलेंस से CHC बेहटा भेजा गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद वह परिजनों के साथ घर चला गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फायर सर्विस एवं SDRF टीम को मौके पर बुलाया गया

रविवार को समय करीब रात्रि 23:30 बजे थाना काकोरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अजीतन खेड़ा निवासी शिवबरन पुत्र शिवराज यादव, उम्र करीब 50 वर्ष, हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया है।सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना काकोरी मय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा विद्युत विभाग से संपर्क कर आवश्यक समन्वय किया गया। साथ ही फायर सर्विस एवं SDRF टीम को मौके पर बुलाया गया।

पत्नी द्वारा उसे शराब के लिए रुपये नहीं दिए जा रहे थे

मौके पर पहुंची फायर सर्विस एवं SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया गया। प्रयास के उपरांत दो व्यक्तियों द्वारा टावर पर चढ़कर शिवबरन को सकुशल नीचे उतारा गया।पूछताछ में शिवबरन द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी द्वारा उसे शराब के लिए रुपये नहीं दिए जा रहे थे तथा गांव के ही किसी व्यक्ति पर करीब *₹4,00,000/- रुपये बकाया होने की बात कही गई, जिसे उसकी पत्नी द्वारा गलत बताया गया।

प्रकरण में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा शेष कुशलता रही

उक्त व्यक्ति को एंबुलेंस के माध्यम से CHC बेहटा भेजा गया, जहां आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत वह अपने परिजनों के साथ अपने गांव चला गया। पुलिस, फायर सर्विस, SDRF एवं विद्युत विभाग के समन्वित प्रयास से उक्त व्यक्ति को सकुशल नीचे उतार लिया गया। प्रकरण में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा शेष कुशलता रही।

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

ऐशबाग रेल पुल पर स्कूटी और कार की भिड़ंत, दो युवक घायल

राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात ऐशबाग रेल पुल के ऊपर स्कूटी और चार पहिया वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, हादसा 9 अगस्त 2026 की रात करीब 11:30 बजे हुआ। ऐशबाग रेल पुल के ऊपर मारुति सुजुकी सिलेरियो कार संख्या UP 32 MN 3903 और स्कूटी संख्या UP 32 PV 4513 के बीच टक्कर की सूचना मिली थी।

जानकारी मिलते ही ऐशबाग चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं बाजारखाला थाना प्रभारी भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि स्कूटी सवार मोहम्मद शादाब खान और उनके साथी फैज अली ऐशबाग तिराहे से नाका की ओर जा रहे थे।इसी दौरान सामने से आ रही मारुति सुजुकी सिलेरियो कार से उनकी स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों स्कूटी सवारों के पैरों में चोटें आईं।

पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके साथ ही घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया गया।पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर स्थिति सामान्य है और कानून-व्यवस्था बनी हुई है। घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत

यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती