लखनऊ । राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र के सराय अलीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने रात के समय दीवार काटकर घर में सेंधमारी की और अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई है।
घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 08:30 बजे अनिल पुत्र रज्जनलाल निवासी सराय अलीपुर, थाना काकोरी, लखनऊ द्वारा अपने घर में चोरी होने की सूचना दी गई। सूचना के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में दीवार काटकर सेंधमारी करते हुए घर में प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी शैलेश प्रताप सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी की जा रही है। घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

प्रकरण में जांच एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित
सूचनाकर्ता से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर दी गई है। टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की पहचान तथा चोरी गए सामान की बरामदगी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में जांच एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त
यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत
यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी
यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू









