होम उप्र न्यूज़ आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की...

आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दंपती की मौत, बेटा समेत तीन गंभीर घायल

0
11

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में खंदौली मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, फिरोजाबाद के थाना सिंघी क्षेत्र के रहने वाले विनोद शर्मा और उनकी पत्नी स्नेहलता शर्मा अपने बेटे जय कुमार शर्मा और रिश्तेदारों के साथ बाइक से हाथरस गए थे। परिवार एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। इसी दौरान एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विनोद शर्मा और उनकी पत्नी स्नेहलता शर्मा की मौत हो गई। वहीं गौरव, ममता और जय कुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।पीड़ित जय कुमार शर्मा ने बताया कि वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों के साथ हाथरस से गमी में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे थे। एत्मादपुर-खंदौली मार्ग पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें उनके माता-पिता की जान चली गई।पुलिस हादसे की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त

यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत

यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी

यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू

यह भी पढ़े : बंगाल में पुलिस भर्ती का बड़ा ऐलान, 1 लाख नए जवानों की होगी भर्ती, दुर्गापूजा से पहले 14 हजार को मिलेगी तैनाती