वाराणसी/ प्रयागराज । लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई का 41वां अधिष्ठापन समारोह नंदगांव, रिसॉर्ट वाराणसी में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। वर्ष 2026 27 का ताज डिस्ट्रिक्ट गवर्नर उदय चंदानी ,डिस्ट्रिक्ट द्रिप्टी डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम उमेश कक्कड़, डिप्टी गवर्नर द्वितीय श्याम बाबू वर्मा के सर पर सजा।
क्लब के चीफ मीडिया प्रभारी लालू मित्तल ने बताया मुख्य अतिथि के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महोदय रहे । कार्यक्रम में देश विदेश से 600 लायन सदस्यों ने सहभागिता की जिसमें दुबई से आए लायन राजेश अग्रवाल का योगदान अतुलनीय रहा।
लायंस क्लब इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार 107 एमजेएफ सदस्य बनाए गए जोकि पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इंटरनेशनल डायरेक्टर विनय गोयल का उद्बोधन सदस्यों को मोटिवेट किया, सभी सदस्य नई ऊर्जा और उत्साह से भर गए।

इंस्टालेशन अधिकारी वीके चौहान ने क्लब की बागडोर नवनियुक्त गवर्नर उदय चंदानी के हाथों में सौंपी और सभी पास शपथ ग्रहण कराया कार्यक्रम में लगभग 95 क्लबों में अपनी सहभागिता की और उनके प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे जिसमें फर्स्ट लेडी ऑफ क्लब श्वेता चंदानी,
इंस्टालेशन चेयरपर्सन बलबीर सिंह बग्गा एवं अनिल तुलसीयान,अनेक पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर,वर्तमान एवं पूर्व रीजनल अधिकारी, जोनल अधिकारी, क्लब के अध्यक्ष, कार्यकारिणी प्रमुख रही।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सूफी नाइट का मनोरंजक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया और साथ में भोजन रात्रि भोजन किया।
कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं महिलाओं को सिलाई मशीन निशुल्क वितरित की गई।
यह भी पढ़े : यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इंद्र विक्रम सिंह बने गोरखपुर के नए मंडलायुक्त
यह भी पढ़े : राज्यसभा से एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पास, भुगतान व्यवस्था होगी मजबूत
यह भी पढ़े : बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, भाजपा 19,324 वोटों से हारी
यह भी पढ़े : अधिवक्ताओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द होगी लागू









