अंबेडकरनगर। नगर के टांडा रोड स्थित मारुति सुजुकी आरिया बाजार के पास मंगलवार शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद के दौरान एक महिला घायल हो गई। घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
क्षेत्राधिकारी अकबरपुर नीतीश कुमार तिवारी ने अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे एक महिला के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि घायल महिला दहियावर थाना अलीगंज क्षेत्र की निवासी है, जबकि युवक पिंटू कुर्की बाजार का रहने वाला है। दोनों नवजीवन हॉस्पिटल में स्टाफ के रूप में कार्यरत हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों विवाहित होने के बावजूद आपसी प्रेम संबंध में थे। मंगलवार शाम जब पिंटू अस्पताल से निकलकर टांडा रोड स्थित अपनी बोलेरो के पास पहुंचा, तभी दोनों के बीच साथ रहने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर झड़प हुई, जिसमें महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। इसके बाद युवक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी
यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट
यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन
