होमउप्र न्यूज़बारिश बनी काल, मुजफ्फरनगर में मकान ढहा, पिता समेत 4 बच्चों की...

बारिश बनी काल, मुजफ्फरनगर में मकान ढहा, पिता समेत 4 बच्चों की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के हबीबपुर गांव में रविवार रात बारिश के दौरान एक मकान भरभराकर ढह गया। उसके मलबे में दबकर घर के मुखिया और उसके चार बच्चों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियों को घायल अवस्था में इलाज के लिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर रात में ही जिले के तमाम अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और तेजी से राहत कार्य कराया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि हबीबपुर गांव निवासी इस्लामुद्दीन (58) रविवार खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। उनके पास ही बेटियां रुखसार (10 साल), रुकईया (8 साल), समईया (7 साल), अलसीबा (4 साल) और बेटे अहद (5 साल) व जीशान (1 साल) मौजूद थे। जबकि पत्नी दो बच्चों को लेकर पड़ोस में गई थी। इसी बीच अचानक मकान की छत भरभराकर ढह गई और गृहस्वामी एवं बच्चे सभी मलबे के नीचे दब गए।

ग्राम प्रधान ने बताया कि मजदूर इस्लामुद्दीन का घर मिट्टी के गारे से बना हुआ था। रविवार की रात बारिश के कारण छत गिरी और पूरा परिवार मलबे में दब गया। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने घर के मुखिया और उनके चार बच्चों रुखसार, आहद, अलसीबा और जीशान को मृत घोषित कर दिया। जबकि रुकैया और सुमैया गंभीर रूप से घायल हैं।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, कमिश्नर रुपेश कुमार, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सीओ फुगाना नरेंद्र यादव, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों से हादसे में घायल बच्चों के डॉक्टरों को बेहतर से बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। इस तरह का घटनाक्रम दोबारा न हो, इसके लिए भी मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments