होमउप्र न्यूज़श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: टिन्नू और मनीष यादव 39 घंटे की...

श्रीराम मंदिर चढ़ावा गबन मामला: टिन्नू और मनीष यादव 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर

साजिश और रकम की होगी गहन पड़ताल

अयोध्या। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी और गबन प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले के दो आरोपित राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव को शनिवार को 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई। दोनों आरोपितों को सुबह जिला जेल से पुलिस हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनसे चढ़ावे की कथित गबन की गई रकम, पूरे घटनाक्रम और संभावित साजिश के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसियां इस दौरान गबन की गई धनराशि की बरामदगी, मामले में अन्य संभावित आरोपितों की भूमिका तथा पूरे प्रकरण के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र की संभावना को लेकर भी विस्तृत पूछताछ कर रही हैं। पुलिस का प्रयास है कि पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जा सके।

मामले के विवेचक एवं क्षेत्राधिकारी (अयोध्या) आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपितों को न्यायालय के आदेश पर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जेल से हिरासत में लेने के बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने से पहले भी उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

गौरतलब है कि विवेचक ने विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण) की अदालत में दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ के लिए सात दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। हालांकि अदालत ने शनिवार सुबह 8 बजे से 19 जुलाई की रात 11 बजे तक, कुल 39 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर की। इसी अवधि में पुलिस दोनों आरोपितों से मामले के सभी पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ करेगी।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘गौमाता जनजागरण यात्रा’ के तहत अयोध्या पहुंचे और शनिवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।इससे पूर्व अयोध्या बाईपास के निकट सागर पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्था और अन्य विषयों पर अपनी आपत्तियां जताते हुए दावा किया कि प्रभु राम मंदिर मामले में विराजमान रामलला के नाम से मुकदमा लड़ा गया था, लेकिन अब मूल प्रतिमा को हटाकर दूसरी प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम संतों को गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलता, जबकि कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को ही दर्शन की अनुमति है।

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments