होमउप्र न्यूज़स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया ढाल… पुलिस से मुठभेड़ में...

स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया ढाल… पुलिस से मुठभेड़ में दोनों ढेर

एसओजी के दो जवान गोली लगने से घायल

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दो वांछित बदमाश पुलिस से बचते हुए एक प्राथमिक विद्यालय में घुस गए। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने वहां मौजूद बच्चों को अपनी ढाल बनाने की कोशिश की और एसओजी टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश मारे गए, जबकि एसओजी के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

3 जुलाई को एक डॉक्टर से लूट की घटना में वांछित थे

जानकारी के मुताबिक, मारे गए बदमाश इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में 3 जुलाई को एक डॉक्टर से लूट की घटना में वांछित थे। उस वारदात में शामिल एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को उनके शिकोहाबाद क्षेत्र में होने की सूचना मिलने पर एसओजी और पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया।

फायरिंग में एसओजी के जवान डेविड और पुष्पेंद्र घायल हो गए

पुलिस के दबाव में भाग रहे दोनों आरोपी पहले एक ग्रामीण की बाइक लेकर फरार हुए और फिर नगला कन्हई स्थित प्राथमिक विद्यालय में जा घुसे। बताया जा रहा है कि उस समय विद्यालय में बच्चे मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने बच्चों को ढाल बनाकर निकलने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।फायरिंग में एसओजी के जवान डेविड चौहान और पुष्पेंद्र चौधरी घायल हो गए। दोनों को तत्काल शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। डेविड चौहान की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया, जबकि दूसरे घायल जवान का उपचार जारी है।

मृत बदमाशों की पहचान सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई

घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। विद्यालय और उसके आसपास के पूरे इलाके को घेर लिया गया। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए।पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। मृत बदमाशों की पहचान सुमित और अंकित उर्फ सीपू के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments