होमउप्र न्यूज़गाजियाबाद में दर्दनाक अंत: झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल...

गाजियाबाद में दर्दनाक अंत: झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में दोनों की मौत

नोएडा। गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग सोसाइटी में रहने वाले पति-पत्नी ने आपस में हुए झगड़े के बाद बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि संदीप गौतम पुत्र सोमवीर सिंह उम्र 26 वर्ष तथा उनकी पत्नी तान्या गौतम उम्र 25 वर्ष गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग सोसाइटी में रहते थे। उनके अनुसार दोनों पति-पत्नी बीती रात को बुलंदशहर के गुलावटी कार में सवार होकर जा रहे थे। बीच रास्ते में दोनों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, तथा दोनों ने आक्रोश में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

दोनों के जहर खाने के बाद सफर जारी रहा। सिकंदराबाद के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच किसी ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी। दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा की जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान तान्या की मध्य रात मे और संदीप की सुबह को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राहुल तिवारी पुत्र सत्यनारायण उम्र 22 वर्ष ने आज मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मनोज शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी सेक्टर 93 ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर आज पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है।

थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी निरीक्षक अरविंद वर्मा ने बताया कि हिमांशु गौतम पुत्र राजीव उम्र 20 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि रामादेवी पत्नी गोविंद उम्र 30 वर्ष अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमेरिका तक पहुंची लखनऊ पुलिस की जांच, अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर के मास्टरमाइंड समेत 3 और गिरफ्तार

यह भी पढ़े : अपराधियों का 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करें : डीजीपी

यह भी पढ़े : लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments