एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई और मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक और निजी हलकों में हलचल मच गई है। इंस्टाग्राम पर @iamprateekyadav नामक अकाउंट से साझा किए गए पोस्ट में पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से अलग होने की बात कही गई है।

बोले—स्वार्थी महिला, मेरी शादी बस बदकिस्मती थी

पोस्ट में लिखा गया है कि वैवाहिक संबंधों के चलते पारिवारिक रिश्तों में दरार आई है और मानसिक तनाव बढ़ गया है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि अपर्णा यादव केवल प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़ाने में रुचि रखती हैं और पारिवारिक भावनाओं की अनदेखी की गई है। भावनात्मक शब्दों में यह भी कहा गया कि मौजूदा हालात में मानसिक स्थिति बेहद खराब है।

दोनों की तरफ से नहीं आया कोई अाधिकारिक बयान

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर अब तक न तो प्रतीक यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही अपर्णा यादव या उनके परिजनों ने इस पोस्ट की पुष्टि की है। परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अपर्णा यादव फिलहाल बाहर हैं और यह आशंका भी जताई जा रही है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से छेड़छाड़ या हैकिंग की घटना हो सकती है।

यह मामला सोशल मीडिया पोस्ट तक ही सीमित

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पोस्ट तक ही सीमित है, लेकिन सियासी परिवार से जुड़ा होने के कारण इसे लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। आधिकारिक पुष्टि के अभाव में स्थिति साफ होने का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *