होमउप्र न्यूज़लखनऊ होटल हयात में वरिष्ठ मैनेजर का शव मिला

लखनऊ होटल हयात में वरिष्ठ मैनेजर का शव मिला

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी थाना विभूतिखण्ड के क्षेत्र में शुक्रवार को एक होटल के कमरे में 45 वर्षीय युवक के मृत पाए जाने की सूचना ने सुरक्षा और प्रशासनिक एजेंसियों को सक्रिय कर दिया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह लगभग 10:30 बजे होटल हयात से पुलिस को सूचना मिली कि होटल में ठहरे एक व्यक्ति कमरे में बेसुध अवस्था में पड़े हैं।

मृतक 14 जनवरी से होटल हयात में ठहरे हुए थे

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अचेत अवस्था में पाया और तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।जांच में मृतक की पहचान मोहम्मद फ़हिम्मुद्दीन ज़ाहिद, पुत्र नजीरुद्दीन मोहम्मद, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ठाणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। वह बजाज फाइनेंस कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे और कार्यालयी कार्य से लखनऊ आए थे। मृतक 14 जनवरी से होटल हयात में ठहरे हुए थे।

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और पोस्टमार्टम नियमानुसार संपन्न कराया जाएगा। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और वे कर्नाटक से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों के आगमन के बाद आगे की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments