एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने “ऑपरेशन पहचान” के तहत शहर में किरायेदार पंजीकरण अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य मकान मालिकों और किरायेदारों के डेटा को डिजिटल रूप से दर्ज कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना है।

कुल 13,864 किरायेदारों का पंजीकरण किया गया

पिछले वर्ष 2025 में लखनऊ के विभिन्न जोनों में कुल 13,864 किरायेदारों का पंजीकरण किया गया। मध्य जोन में 843, पूर्वी जोन में 6,657, दक्षिणी जोन में 4,928, पश्चिमी जोन में 532 और उत्तरी जोन में 904 रजिस्ट्रेशन हुए। अब इन रजिस्ट्रेशन की भौतिक सत्यापन प्रक्रिया लगातार चल रही है।

किरायेदार पंजीकरण की मुख्य बातें

मकान मालिकों का दायित्व है कि उनके यहां रहने वाले किरायेदार की जानकारी लखनऊ पुलिस की वेबसाइट http://lucknowpolice.up.gov.in या UPCOP App पर दर्ज करें।

पंजीकरण मकान किराए पर देने से पहले या 1 माह के भीतर अनिवार्य है।

प्रत्येक किरायेदार का सत्यापन कराना जरूरी है।

पंजीकरण के बाद संबंधित थाना टीम भौतिक सत्यापन करेगी। मकान मालिकों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें।

मकान मालिक किरायेदार के फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और मूल पता जैसी जानकारी सुरक्षित रखें।

यदि किरायेदार अपराध में संलिप्त पाया जाता है और सूचना नहीं दी गई, तो मकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

विदेशी नागरिक को किराए पर देने पर FORM C भरना और पुलिस को सूचित करना अनिवार्य है।

अभियान और जागरूकता

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के तहत सभी थाना क्षेत्रों में मकान मालिकों को पंजीकरण और सत्यापन की अनिवार्यता के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

मोहल्लों और आवासीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर अभियान के माध्यम से आम जनता को भी जानकारी दी जा रही है।

मकान मालिकों से अपील है कि किरायेदारों से चरित्र प्रमाण पत्र प्राप्त करें, जिसे पुलिस वेबसाइट या UPCOP App पर आवेदन करके लिया जा सकता है।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान नागरिकों की सहभागिता से जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का प्रयास है।

यह भी पढ़े : माघ मेला : मकर संक्रांति पर प्रयागराज में आस्था का महासंगम, 1.03 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

यह भी पढ़े : 2027 में बिना गठबंधन मैदान में उतरेगी बसपा, मायावती का ऐलान-अपने दम पर बनेगी सरकार

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *