होमउप्र न्यूज़यूपी में शीतलहर का कहर, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा, पारा 2 डिग्री के...

यूपी में शीतलहर का कहर, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा, पारा 2 डिग्री के करीब

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख बना हुआ है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड ने अपना सबसे तीखा रूप दिखाया। पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। वहीं मेरठ 2.9 डिग्री के साथ दूसरे सबसे ठंडे जिले के रूप में सामने आया।

अब तक का सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो गई है, जिसके चलते बीते दो दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ में भी इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया है। इसके चलते मेरठ, मुजफ्फरनगर और बरेली में शीतलहर की स्थिति बनी रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों तक मौसम के इस स्वरूप में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

आने वाले दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले

पूर्वानुमान के अनुसार, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रूहेलखंड मंडल के कुछ जिलों में रात के समय शीतलहर के साथ पाले की आशंका भी जताई गई है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों और दक्षिणी हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जो सूरज निकलने के बाद धीरे-धीरे छंट जाएगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं।

शीतलहर की तीव्रता कम होने की उम्मीद

इनके असर से 15 जनवरी से अगले 3 से 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे शीतलहर की तीव्रता कम होने की उम्मीद है। हालांकि, इस दौरान कोहरे का दायरा और घनत्व बढ़ सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक, इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 18 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जो अगले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकती है। दिन के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़े : डीजीपी राजीव कृष्ण की हाईलेवल मीटिंग, अपराध पर सख्ती और पुलिस सुधारों का रोडमैप तय

यह भी पढ़े : छत पर खून का तांडव, मां-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गांव वालों के सामने फेंकता रहा मांस के टुकड़े

यह भी पढ़े : प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से बढ़ी सियासी हलचल, कटियार की दावेदारी ने बढ़ाया नेतृत्व का धर्मसंकट

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस भर्ती 2025: होमगार्ड अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments