एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के दुबग्गा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अमेठिया सलेमपुर गांव की रहने वाली 44 वर्षीय महिला रानी पत्नी नरेश कुमार ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे आरपीएफ ने पुलिस को सूचना दी कि काकोरी फाटक के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी।
बिना कुछ बताए सुबह घर से निकल गई थी महिला
ग्राम प्रधान अमेठिया सलेमपुर के पति मिथिलेश कुमार ने मृतका की पहचान रानी के रूप में की। बताया गया कि मृतका का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वह आज सुबह घर से बिना बताए निकल गई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रेन से टकराने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में घटना से कोहराम मचा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
लखनऊ के तालकटोरा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना तालकटोरा क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान आशु शंकर बाजपेई (लगभग 40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्रभाकर दत्त बाजपेई निवासी ई-5/1, राजाजीपुरम डबल पुलिया के पास के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम लगभग 8.30 बजे थाना तालकटोरा को सूचना मिली कि आशु शंकर ने अपने घर की रेलिंग में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय, राजाजीपुरम पहुँची।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
परिवार के लोगों ने आशु शंकर को चिकित्सालय लाया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। प्रारंभिक जानकारी में मृत्यु का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन घटना की गहन जांच के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सरोजनीनगर में मजदूर ने फैक्ट्री में फांसी लगाकर की आत्महत्या
थाना सरोजनीनगर क्षेत्र में एक मजदूर ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार (26) पुत्र राजवीर निवासी ग्राम बिलंदपुर, गादीपुर, गार्गिया, थाना सिदौली, त्रिलोकपुर जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 10 बजे परमजीत सिंह, मालिक राम एग्रो फैक्ट्री (मैदा फैक्ट्री), नादरगंज, ने पुलिस को सूचना दी कि उनके फैक्ट्री परिसर में रहने वाले लेबर धर्मेंद्र कुमार ने अपने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद करके पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
आत्महत्या का कारण पता नहीं
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फांसी से उतरवाकर एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी सरोजनीनगर भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक के पिता राजवीर सिंह को घटना की जानकारी दी गई है, जो मौके पर आ रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।आत्महत्या का कारण पता नहीं चला पाया है।
बंथरा हरौनी की 11वीं की छात्रा ने आत्महत्या की
राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी गांव में 11वीं की छात्रा ज्योति कोरी (17 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, ज्योति ने अपने कमरे में फांसी लगाई। घटना की जानकारी परिजन को होने के बाद उसे तुरंत प्रसाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान बुधवार की रात लगभग 8 बजे उसकी मृत्यु हो गई।
आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
थाना बंथरा की सहायक निरीक्षक नेहा यादव मौके पर पहुंची और परिजनों की उपस्थिति में मृतका का पंचायनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया गया। मामले की अन्य आवश्यक जांच-पड़ताल अभी जारी है।परिजन घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़े : गेस्ट हाउस में सफाईकर्मी की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
यह भी पढ़े : शहादत का गौरव: यूपी पुलिस के तीन सिपाही बने कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल
यह भी पढ़े : मंदिर परिसर में गलती से पेशाब करने पर दलित बुजुर्ग को पीटा, फिर चटवाई पेशाब
