एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर बुधवार की रात एक महिला द्वारा किया गया बवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।

23 जुलाई को पेट्रोल पंप पर पेट्राेल भरवाने पहुंची थी महिला

मामला 23 जुलाई की रात का है, जब विकासखण्ड गोमतीनगर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर पूजा कश्यप नाम की महिला अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने पहुंची। वहां मौजूद अन्य लोगों के साथ किसी कारण वाद-विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला ने पेट्रोल भरवाने की जल्दी को लेकर पंपकर्मियों और अन्य ग्राहकों से तीखी बहस की और काफी हंगामा खड़ा कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। जांच में पता चला कि उक्त महिला पूजा कश्यप, पत्नी जगदीप कश्यप, निवासी ए-16/158, विशालखंड, गोमतीनगर, लखनऊ है। महिला के आचरण को गंभीर मानते हुए पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 126/135/135(3) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की।

गोमतीनगर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

गोमतीनगर थाने की पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूजा कश्यप के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसकी पहचान सार्वजनिक की और आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने दोबारा शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया है । इसलिए शांति भग की धारा में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़े : सीजीएसटी की टीम ने ‘प्रकाश कुल्फी’ के कई ठिकानों पर की जांच, रही अफरा-तफरी

यह भी पढ़े :एटीएस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, पांच लाख की ठगी

यह भी पढ़े :यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, इशिता किशोर बरेली भेजी गईं

यह भी पढ़े :राजस्थान से बिहार तस्करी की जा रही 18 लाख की अंग्रेजी शराब लखनऊ में पकड़ी

यह भी पढ़े :लखनऊ में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से अभद्रता, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

यह भी पढ़े :Transfer of IPS and PPS:गोरखपुर डीआईजी समेत 5 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल

यह भी पढ़े :ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वालों का भंडाफोड़, 15 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :जनता को गालियां पड़ रही, आप कह रहे सब ठीक : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *