एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राज्य सरकार ने शुक्रवार की सुबह बड़ा बदलाव करते हुए दो आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। शासन की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार ने 1993 बैच के दो आईएएस अधिकारियों आलोक कुमार (द्वितीय) और वीना कुमारी मीना को अपर मुख्य सचिव (एसीएस) के पद पर पदोन्नति दी है। साथ ही राज्य कर विभाग में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 केशव लाल को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई है। राज्य कर के मामलों में गड़बड़ करने पर यह कार्रवाई की गई। वह कई साल से निलंबित चल रहे थे।

आलोक कुमार ने कई विभागों ने दी हैं अपनी सेवाएं

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में निर्णय के बाद शुक्रवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए। आलोक कुमार ने कई विभागों में अपनी सेवाएं दी हैं। वीना कुमारी मीना वर्तमान में प्रमुख सचिव, चीनी उद्योग, गन्ना विकास और आबकारी विभाग के रूप में कार्यरत हैं। इस पदोन्नति के बाद दोनों अधिकारियों को अब अपर मुख्य सचिव का पदनाम दिया गया है। अब उन्हें 2,25,000 रुपये का वेतनमान प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े : सीजीएसटी की टीम ने ‘प्रकाश कुल्फी’ के कई ठिकानों पर की जांच, रही अफरा-तफरी

यह भी पढ़े :एटीएस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, पांच लाख की ठगी

यह भी पढ़े :यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, इशिता किशोर बरेली भेजी गईं

यह भी पढ़े :राजस्थान से बिहार तस्करी की जा रही 18 लाख की अंग्रेजी शराब लखनऊ में पकड़ी

यह भी पढ़े :लखनऊ में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से अभद्रता, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

यह भी पढ़े :Transfer of IPS and PPS:गोरखपुर डीआईजी समेत 5 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल

यह भी पढ़े :ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वालों का भंडाफोड़, 15 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :जनता को गालियां पड़ रही, आप कह रहे सब ठीक : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *