एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना विकासनगर थाना क्षेत्र में और दूसरी इंदिरानगर के हरिहर नगर इलाके में हुई। गनीमत रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

पहली घटना: विकासनगर के क पैलेस के पास घर में लगी आग

बीती रात्रि विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित पैलेस के पास एक घर में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन इंदिरानगर से फायर यूनिट गाड़ी संख्या 4130 और फायर स्टेशन हजरतगंज से गाड़ी संख्या 3035 घटनास्थल की ओर रवाना की गई।मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि घर के अंदर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी।

दमकलकर्मियों ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया। इस अग्निकांड में दो एक्टिवा स्कूटर (एक का नंबर UP32 HJ 4262 और दूसरे का नंबर अज्ञात) तथा एक क्रेटा कार (UP32 JP 4818) जल गई। घटना के समय मकान मालिक मौजूद नहीं थे, लेकिन स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही। आग बुझाने के बाद दमकल यूनिट वापस फायर स्टेशन लौटी।

दूसरी घटना: इंदिरानगर में मेडिकल गोदाम में भड़की आग

बीती रात्रि 2:20 बजे इंदिरानगर के लाजवंती नगर, सेक्टर-11 स्थित सक्सेना इंटर कॉलेज के पास मेडिकल स्टोर के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। फायर स्टेशन इंदिरानगर से FSO के नेतृत्व में दो दमकल गाड़ियां (संख्या 4130 व 5296) तुरंत मौके पर रवाना हुईं।

घटनास्थल पर जाकर देखा गया कि प्लॉट नंबर 107, दुकान नंबर 6, हरिहर नगर स्थित “अतुल फार्मा” के गोदाम में आग लगी थी। फायर यूनिट द्वारा तत्काल पंपिंग कर आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। गोदाम मालिक रितेश कुमार सिंह (पिता – कन्हैया सिंह को मौके पर सूचित किया गया।

यह भी पढ़े : सीजीएसटी की टीम ने ‘प्रकाश कुल्फी’ के कई ठिकानों पर की जांच, रही अफरा-तफरी

यह भी पढ़े :एटीएस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, पांच लाख की ठगी

यह भी पढ़े :यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, इशिता किशोर बरेली भेजी गईं

यह भी पढ़े :राजस्थान से बिहार तस्करी की जा रही 18 लाख की अंग्रेजी शराब लखनऊ में पकड़ी

यह भी पढ़े :लखनऊ में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से अभद्रता, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

यह भी पढ़े :Transfer of IPS and PPS:गोरखपुर डीआईजी समेत 5 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल

यह भी पढ़े :ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वालों का भंडाफोड़, 15 आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :जनता को गालियां पड़ रही, आप कह रहे सब ठीक : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *