एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित अनौरा कला इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अपार्टमेंट की लिफ्ट डक्ट में एक अधेड़ व्यक्ति का खून से सना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गाजीपुर जिले के रहने वाले 54 वर्षीय विजय यादव के रूप में हुई है। यह सनसनीखेज मामला गुरुवार शाम करीब पांच बजे सामने आया, जब साई यश रेसिडेंट अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने लिफ्ट के डक्ट से दुर्गंध और खून के निशान देखकर प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।
मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से हुई शिनाख्त
सूचना पर पहुंची बीबीडी थाना पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसकी मदद से उनकी पहचान सुनिश्चित कर परिजनों को सूचित किया गया। मोबाइल से बात कर पुलिस ने उनकी पत्नी से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि विजय का इलाज पीजीआई लखनऊ से चल रहा था और वह अक्सर लखनऊ आया करते थे।
मामले को सुलझाने को सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाल रही
पुलिस के अनुसार, मृतक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 505 में ठहरे हुए थे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह फ्लैट उनका था या किसी परिचित का। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विजय किस परिस्थिति में अपार्टमेंट में पहुंचे और लिफ्ट की डक्ट में उनका शव कैसे मिला।इंस्पेक्टर राम सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा था या किसी आपराधिक साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया गया है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बीबीडी पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।
यह भी पढ़े : सीजीएसटी की टीम ने ‘प्रकाश कुल्फी’ के कई ठिकानों पर की जांच, रही अफरा-तफरी
यह भी पढ़े :एटीएस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, पांच लाख की ठगी
यह भी पढ़े :यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, इशिता किशोर बरेली भेजी गईं
यह भी पढ़े :राजस्थान से बिहार तस्करी की जा रही 18 लाख की अंग्रेजी शराब लखनऊ में पकड़ी
यह भी पढ़े :लखनऊ में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से अभद्रता, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
यह भी पढ़े :Transfer of IPS and PPS:गोरखपुर डीआईजी समेत 5 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल
यह भी पढ़े :ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वालों का भंडाफोड़, 15 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़े :जनता को गालियां पड़ रही, आप कह रहे सब ठीक : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
