होम उप्र न्यूज़ महाकुंभ डॉक्यूमेंट्री के नाम पर 7 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महाकुंभ डॉक्यूमेंट्री के नाम पर 7 करोड़ की धोखाधड़ी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0
23

ईओडब्ल्यू टीम ने फरार आरोपी इन्द्रजीत नट्टोजी को मुंबई से पकड़ा, फर्जी बिल और दस्तावेजों से रकम हड़पने का आरोप

लखनऊ । महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री निर्माण के नाम पर धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये के गबन के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इन्द्रजीत नट्टोजी पुत्र बालाचन्द्रा, निवासी रत्नाकर बिल्डिंग समोर, अंधेरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। ईओडब्ल्यू टीम ने आरोपी को 6 अक्टूबर 2026 को थाना वरसोवा क्षेत्र, अंधेरी वेस्ट, मुंबई से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, वादिनी सुश्री पुनीत सिक्का, निदेशक मैसर्स IQ ने महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री निर्माण के लिए 2 जनवरी 2025 को मेसर्स INK पिक्चर्स एवं Mcode Ventures LLP के साथ अनुबंध किया था। परियोजना के लिए कुल 5,60,21,304 रुपये, जीएसटी सहित का भुगतान किया गया था।

आरोप है कि अभियुक्तों ने वादिनी और संबंधित कंपनी को विश्वास में लेकर कूटरचित बिल, फर्जी अनुबंध और भ्रामक दस्तावेज तैयार किए और इनके माध्यम से करोड़ों रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया। पुलिस के मुताबिक, निर्धारित परियोजना के तहत डॉक्यूमेंट्री भी तैयार नहीं की गई।

जांच में यह भी आरोप सामने आया कि परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के भोजन और कैटरिंग के नाम पर करीब 75 लाख रुपये के कूटरचित हस्तलिखित भोजन बिल तैयार कर भुगतान प्राप्त किया गया। इसके अलावा काम पूरा नहीं करने की धमकी देकर करीब 20 लाख रुपये की जबरन वसूली किए जाने का भी आरोप है। शूटिंग और स्टूडियो किराये के नाम पर अतिरिक्त धनराशि मांगने के तथ्य भी विवेचना में सामने आए हैं।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक, मामले की विवेचना के दौरान जुटाए गए मौखिक, अभिलेखीय, डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की विधिसम्मत समीक्षा की गई। जांच में नामजद अभियुक्त इन्द्रजीत नट्टोजी समेत छह आरोपियों पर एक राय होकर आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप है।

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपियों पर शासन द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय महत्व की ऐतिहासिक परियोजना में वादिनी संस्था के साथ धोखाधड़ी, कूटरचित बिल और अनुबंध तैयार करने तथा उनका असली दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल करने, आपराधिक विश्वासघात, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी देने के आरोप हैं। इसके साथ ही 50 टीबी से अधिक फुटेज की चोरी कर करीब 7 करोड़ रुपये से अधिक के गबन का मामला भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। ईओडब्ल्यू टीम ने उसे मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित वरसोवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त

इन्द्रजीत नट्टोजी पुत्र बालाचन्द्रा, निवासी रत्नाकर बिल्डिंग समोर, अंधेरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र।

गिरफ्तारी का स्थान

थाना वरसोवा क्षेत्र, अंधेरी वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर