मुरादाबाद। रामगंगा विहार (फेज-1) स्थित राधेश्याम पार्क में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ अत्यंत धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। कथा आयोजन से पूर्व क्षेत्र में एक भव्य एवं दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कथा के प्रथम दिवस की शुरुआत से पहले शिवहरि मनोकामना मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर पीत वस्त्रों में शामिल हुईं। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। क्षेत्र में लगातार गूंजते जयकारों और धार्मिक भजनों से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।
कथा महात्म्य का वर्णन
कलश यात्रा के उपरांत व्यासपीठ पर विराजमान कथाव्यास श्री गुरु कृपाचार्य जी (टी.डी.आई. निवासी) ने श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में जीव को भवसागर से पार उतारने के लिए भगवान स्वयं श्रीमद्भागवत ग्रंथ के रूप में साक्षात प्रकट हुए हैं। भागवत कथा का श्रवण मात्र ही मनुष्य के जीवन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संचार करता है तथा उसके समस्त पापों का शमन करता है।

भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कथा के दौरान संगीताचार्य राजकुमार गोस्वामी ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों और संगीतमय प्रसंगों पर पांडाल में मौजूद भक्त भाव-विभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गए।
सपरिवार उपस्थित रहे मुख्य यजमान
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में स्वाति, कुसुम, अजय, अनुराग एवं संगीता सपरिवार उपस्थित रहे और उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही आयोजक समिति से जुड़े सदस्य एवं श्रद्धालु—मेघा, संध्या, रानी, गुंजन, कंचन, प्रकृति, ऊषा और गुप्ता परिवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।आयोजकों ने बताया कि यह संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 5 अक्टूबर से प्रतिदिन अपराह्न 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी
यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज
यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली
यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी
यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर









