होम देश प्रदेश बिहार : सीतामढ़ी में खेत में दौड़ रहा था करंट, पति-पत्नी समेत...

बिहार : सीतामढ़ी में खेत में दौड़ रहा था करंट, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

0
19

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार तड़के खेत में बिछाए गए नंगे बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बैरगनिया प्रखंड के अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला स्थित वार्ड नंबर-5 की है।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब तीन बजे तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी की भैंस खूंटे से खुलकर कहीं चली गई थी। भैंस की तलाश में इस्लाम मंसूरी अंधेरे में ही घर से निकले और आसपास के खेतों में खोजबीन करने लगे। इसी दौरान एक धान के खेत के पास पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि धान की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर नंगे बिजली के तार लगाए गए थे। इन तारों में करंट प्रवाहित किया जा रहा था। अंधेरा होने के कारण इस्लाम मंसूरी को तार दिखाई नहीं दिए और वह उसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

काफी देर तक इस्लाम मंसूरी के घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी रुबैदा खातून उन्हें तलाशते हुए खेत की ओर पहुंचीं। वहां पति को बेसुध पड़ा देखकर वह उनके पास गईं और उन्हें बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह भी बिजली के तार की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने या मौके पर पहुंचे गांव के ही असमत अली भी करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी भी मौत हो गई। वहीं, इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद सुबह घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके से दो जंगली सूअरों के शव भी बरामद किए गए हैं।

इससे आशंका जताई जा रही है कि फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेत में बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस बिजली के तार लगाए जाने के मामले में भी छानबीन कर रही है। तीन ग्रामीणों की मौत से तकिया टोला और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़े : तमिलनाडु में नवजात बच्चों को मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी

यह भी पढ़े : UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 PCS के बाद 35 IPS अफसरों के तबादले, कई कमिश्नरेट और वाहिनियों के बदले कमांडर

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर