होम उप्र न्यूज़ बलिया : मां-बेटी की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने का प्रयास

बलिया : मां-बेटी की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने का प्रयास

0
21

रसड़ा में दोनों के शव अलग-अलग स्थानों पर मिले, सिर पर चोट के निशान की आशंका

संजीव सिंह, बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के पास ही अलग-अलग स्थानों पर मिले हैं। दाेहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डाॅग स्क्वायड, एफएसएल, स्वाॅट और सर्विलांस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और साक्ष्याें काे जुटाते हुए हत्याराें की तलाश तेज कर दी गई है।

दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की आशंका

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के मुताबिक, रसड़ा थाना क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव के चौकीदार ने सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्थानीय पुलिस को सूचना दी कि गांव में करीब 65 वर्षीय मानती गुप्ता और उनकी लगभग 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी गौरी के शव पड़े हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किए जाने की आशंका जताई गई है।

मृतका महिला के चार बेटे हैं जो बाहर रहते है

एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक के परिवार में तीन सदस्य हैं। इनमें मृतक मानती गुप्ता और उनकी दिव्यांग बेटी के अलावा 70 वर्षीय पति रामचीज गुप्ता हैं। मृतक महिला के चार बेटे बाहर रहते हैं। मां-बेटी की हत्या के बाद घर में खून के निशान को धोकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गयाहै। जांच में मृतक युवती गौरी का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में मिला, जबकि घर से करीब 25-30 मीटर दूर खेत किनारे मां का शव मिला है। पुलिस को प्रथम दृष्टया आशंका है कि घटना घर के अंदर हुई और बाद में शव को बाहर ले जाकर खेत में डाला गया।

दाेहरी हत्याकांड की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चोटों और मौत के कारण को लेकर स्थिति और स्पष्ट होगी। घटना के संबंध में रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों द्वारा फिलहाल किसी रंजिश या विवाद से इनकार किया गया है। फिलहाल पुलिस टीमाें काे लगाते हुए दाेहरी हत्याकांड की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : सीएम योगी की अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात, पांच लाख तक कैशलेस इलाज

यह भी पढ़े : लोहिया ट्रस्ट की कमान अब अखिलेश के हाथ, शिवपाल की भूमिका बदली

यह भी पढ़े : लोक सेवक की जवाबदेही जरूरी, लोकायुक्त व्यवस्था पर अंकुश का काम करती है: योगी

यह भी पढ़े : BRICS SUMMIT 2026:भारत-चीन रिश्तों को नई दिशा, साझेदारी पर शी का जोर

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान