होम उप्र न्यूज़ झांसी में 214 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

झांसी में 214 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

0
23

ओडिशा से ट्रक में भरकर ग्वालियर ले जाया जा रहा था गांजा, एएनटीएफ ने बबीना क्षेत्र में पकड़ा; कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये

झांसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एएनटीएफ थाना झांसी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बबीना थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ट्रक से 214 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से गांजा के अलावा ट्रक, दो एंड्राइड मोबाइल फोन और 660 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई 11 सितंबर 2026 को हाइवे से सुकमा-डुकमा रोड पर नयाखेड़ा की ओर अनिल वाल्मीकि के फार्म हाउस के सामने, थाना बबीना क्षेत्र में की गई। एएनटीएफ टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के आधार पर ट्रक को रोककर जांच की, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

दो राज्यों के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतपाल उर्फ सत्यपाल पुत्र बचन सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम सौदापुर, मॉडल टाउन, पानीपत, हरियाणा और मोहन कुशवाहा पुत्र राजू कुशवाहा, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोहल्ला सिंधिया नगर, बहोड़ापुर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ थाना बबीना, जनपद झांसी में मु0अ0सं0 295/26, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ओडिशा से लोड कराया था गांजा

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ओडिशा में उनकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई थी। उसी व्यक्ति ने ट्रक में गांजा लोड करवाया था। इसके बाद दोनों ट्रक लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हुए थे। आरोपियों के अनुसार ग्वालियर पहुंचने के बाद गांजे को किसी निर्धारित स्थान पर उतारना था।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों को इस काम के बदले अच्छी रकम मिलने की उम्मीद थी। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मिलने वाले पैसों से वे अपने शौक पूरे करते थे। पुलिस अब उस व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगी है, जिसने ओडिशा से गांजा ट्रक में लोड कराया था।

ट्रक समेत यह सामान हुआ बरामद

एएनटीएफ की कार्रवाई में पुलिस ने कुल 214 किलोग्राम गांजा, एक अशोक लेलैंड ट्रक, दो एंड्राइड मोबाइल फोन और 660 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एएनटीएफ टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई एएनटीएफ थाना झांसी की टीम ने की। टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक चन्दन पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल रामनरेश सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल विमल कुमार शामिल रहे।

कार्रवाई में थाना बबीना पुलिस की टीम ने भी सहयोग किया। सहयोगी टीम में उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह और कांस्टेबल आनन्द सिंह शामिल रहे।यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान