होम उप्र न्यूज़ लखनऊ में नहर से मिले दो अज्ञात युवकों के शव, एक के...

लखनऊ में नहर से मिले दो अज्ञात युवकों के शव, एक के हाथ पर लिखा है ‘महाकाल’

0
37

मानकनगर के कनौसी पुल के पास रेगुलेटर में फंसे मिले शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मानकनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कनौसी पुल के पास नहर के रेगुलेटर में दो पुरुषों के शव फंसे दिखाई दिए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नहर से बाहर निकलवाया। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को नियमानुसार कार्रवाई के बाद मोर्चरी भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे मानकनगर पुलिस को सूचना मिली कि कनौसी पुल के पास नहर के रेगुलेटर में दो शव फंसे हुए हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों शव पुरुषों के हैं। इनमें एक की उम्र करीब 40 वर्ष, जबकि दूसरे की उम्र करीब 20 वर्ष प्रतीत हो रही है। मौके पर दोनों की पहचान से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।

हाथ पर ‘महाकाल’ का टैटू बना पहचान का आधार

करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक के दाहिने हाथ पर ‘महाकाल’ लिखा हुआ टैटू बना मिला है। पुलिस इस टैटू को उसकी पहचान कराने में महत्वपूर्ण सुराग मान रही है। इसके आधार पर भी युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोर्चरी भेज दिया है। साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों और अन्य माध्यमों से मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

दोनों पुरुषों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वे नहर तक कैसे पहुंचे, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।फिलहाल दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान