होम उप्र न्यूज़ नैमिषारण्य दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़...

नैमिषारण्य दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत

0
6

मिश्रिख के कल्ली चौराहे के पास हादसा, दो लोग गंभीर रूप से घायल; मौके पर मची चीख-पुकार

सीतापुर। यूपी के सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे के आसपास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कल्ली चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु बनारस से नैमिषारण्य दर्शन के लिए आ रहे थे। कल्ली चौराहे के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतकों में दोनों सगे भाई हैंइस हादसे में आकाश गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता (30) और यश गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता (25) की मौत हो गई। वहीं नंदनी गुप्ता (50) और कार चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को पहले मछरेहटा अस्पताल ले जाया गया वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर भेजा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। नैमिषारण्य थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया है, परिवार जनों से संपर्क किया जा रहा है, पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि श्रद्धालु नैमिषारण्य में दर्शन के लिए जा रहे थे, सड़क पर चलते-चलते कार एक पेड़ से टकरा गई तभी यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर DGP राजीव कृष्ण ने फहराया तिरंगा, शहीद निरीक्षक सुनील कुमार को कीर्ति चक्र मिलने को बताया गौरव

यह भी पढ़े : लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह से लगातार दूसरी बार दूर रहे राहुल गांधी, विपक्षी नेता भी नदारद

यह भी पढ़े : तमिलनाडु के अधिकारों की रक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का संकल्प: सीएम विजय

यह भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर Gen Z को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, फ्री ऑनलाइन कोचिंग और AI ट्रेनिंग का ऐलान

यह भी पढ़े : योगी बोले- यूपी अब ‘उपद्रव प्रदेश’ नहीं, ‘उत्सव प्रदेश’, सुशासन मॉडल के रूप में बना रहा पहचान