पुलिस ने मौके से चार युवतियां गिरफ्तार, ये दिल्ली व गाजियाबाद की रहने वाली
मेरठ। यूपी में मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर फ्लाईओवर के पास बने ड्रीम हॉलिडे होटल में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर कथित देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान होटल मैनेजर गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि होटल मालिक रोहित पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। होटल के कमरों से चार महिलाएं मिलीं, जिनमें दो दिल्ली और दो गाजियाबाद की रहने वाली हैं।

कार्रवाई के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि होटल में कथित देह व्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने होटल पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई।प्रारंभिक पूछताछ में मैनेजर ने पुलिस को बताया कि वह व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था और ऑनलाइन डिमांड के अनुसार महिलाओं और युवतियों की व्यवस्था कराता था। पुलिस अब मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

होटल में ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड अधूरा पाया गया
जांच के दौरान होटल का रजिस्टर भी खंगाला गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। होटल में ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड अधूरा पाया गया। पुलिस के अनुसार, कमरों के लिए एक हजार से डेढ़ हजार रुपये तक वसूले जाते थे।छापेमारी की सूचना पर नरसिंह वाहिनी के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि होटल में बरामद आपत्तिजनक सामग्री एक मूर्ति के पास रखी गई थी, जिसके बाद कुछ देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने समझाकर स्थिति को शांत कराया।
पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही
फिलहाल पुलिस होटल मालिक रोहित की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बरामद महिलाओं से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़े : लखनऊ को मिलेगा ट्रैफिक से बड़ा राहत! शहीद पथ पर बनेगा 23 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर
यह भी पढ़े :बांग्लादेश में जलप्रलय! बाढ़-भूस्खलन से 51 मौतें, 10 लाख से ज्यादा लोग संकट में
यह भी पढ़े :‘लंबे समय तक आपसी सहमति से बने शारीरिक संबंध ‘बलात्कार’ नहीं : हाईकोर्ट
