होमउप्र न्यूज़बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस की ट्रक से भिड़ंत, चालक...

बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस की ट्रक से भिड़ंत, चालक और परिचालक की मौत

बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल

इटावा। उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में बुधवार काे बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर सरियों से लदे ट्रक में पीछे से घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह ट्रक आगे वाहन से टकरा गया। हादसे में बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने और कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

सुबह बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार सुबह बनारस से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़े सरियों से लदे ट्रक में पीछे से घुसकर हादसे का शिकार हो गई । हादसे में बस में सवार बस चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार तीन दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

दोनों मृतक यूपी के बागपत जनपद के निवासी थे

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे में मरने वालों की पहचान 35 वर्षीय प्रेम बस चालक और 22 वर्गीय दीपक परिचालक के रूप में हुई है। दोनों मृतक यूपी के बागपत जनपद के निवासी थे पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

जिले के दादरी रेलवे स्टेशन पर एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति आज ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।दादरी जीआरपी पुलिस चौकी पर तैनात उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments