लखनऊ में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

लखनऊ में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। यूपी में राजधानी में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

राजाजीपुरम में डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत

पहली घटना तालकटोरा थाना क्षेत्र के ई-ब्लॉक राजाजीपुरम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार रात करीब 11:15 बजे हुई। पुलिस के अनुसार सड़क पर पैदल जा रहे 22 वर्षीय सुभाष कनौजिया उर्फ मिंकू को तेज रफ्तार डीसीएम वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने डीसीएम वाहन और उसके चालक को हिरासत में लिया

हादसा इतना भीषण था कि सुभाष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक मूल रूप से गोण्डा जिले का निवासी था और वर्तमान में राजाजीपुरम क्षेत्र में रह रहा था।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना करने वाले डीसीएम वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हरदोई रोड पर ट्रक और बाइक की भिड़ंत, चालक की मौत

दूसरी दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे हरदोई रोड स्थित शिफा हॉस्पिटल के सामने हुई। यहां ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में ट्रक चालक अमृतलाल (निवासी गोण्डा) गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार विपुल कुमार द्विवेदी, निवासी प्रयागराज, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *