यूपी में फिर लौटेगी भीषण गर्मी, बारिश की राहत खत्म; 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

यूपी में फिर लौटेगी भीषण गर्मी, बारिश की राहत खत्म; 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ । यूपी में पिछले कई दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि रविवार से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलीं

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है और अगले कुछ दिनों में गर्मी फिर से अपने तेवर दिखा सकती है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है, जबकि उत्तरी जिलों में मौसम का असर कुछ हद तक बना रह सकता है।

रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि शुरू होगी

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि शुरू होगी। अगले चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश में गर्म हवाओं और लू का असर दिखाई देने लगेगा। इसके बाद यह प्रभाव धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकता है।शुक्रवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर में 42 डिग्री, प्रयागराज में 41.8 डिग्री, फतेहपुर में 41.6 डिग्री और बांदा में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी का एहसास हुआ।मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और कुछ क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच सकता है।

एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने की पूरी संभावना

विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी चक्रवाती हवाओं की स्थिति के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि फिलहाल किसी बड़े बारिश तंत्र के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं।तेजी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *